ये 7 आसान तरीके बता देंगे आपका मोबाइल असली है या नकली



यदि आप कोई महंगा हैंडसेट खरीद रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वो असली तो है। दरअसल,
मार्केट में कई स्मार्टफोन्स के फेक मॉडल मिल रहे हैं। जो देखने में ऑरिजनल जैसे ही नजर आते हैं। हम  आपको ऐसी टिप्स बता रहा है, जिससे सही स्मार्टफोन सिलेक्ट करने में मदद मिल सकती है।

ये हैं 7 आसान तरीके 
1. जब आप स्मार्टफोन को खरीदने जा रहे हैं तो उसके बारे में थोड़ी सी जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट्स से जुटा लें। कंपनी ने फोन को कितने कलर में लॉन्च किया है। साथ ही, उसका डिजाइन कैसा है। इंटरनेट पर फोटो भी आसानी से देखने को मिल जाते हैं।

2. स्मार्टफोन के फेक होने का पता उसके वजन से आसानी से लगाया जा सकता है। मान लीजिए किसी फोन का वजन 150 ग्राम है, लेकिन हो सकता है कि फेक फोन का वजन कम या ज्यादा हो। इसकी बड़ी वजह ये है नकली स्मार्टफोन में हल्के पार्ट का इस्तेमाल किया जाता है।

3. नकली स्मार्टफोन की स्पीड असली की तुलना में कम होगी। ऑरिजनल स्मार्टफोन में जो फीचर्स होते हैं वो फेक में नहीं होते। कई बार तो फेक में कुछ ऐसे फीचर्स आ जाते हैं जो ऑरिजनल में नहीं होते।

4. फेक स्मार्टफोन की लागत ऑरिजनल से काफी कम होती है। ऐसे में हो सकता है कि मार्केट में आपको ऑरिजनल जैसा देखने वाला फोन काफी कम कीमत में मिल जाए। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को कितने में सेल कर रही है और उसकी ऑनलाइन प्राइस क्या है। यानी आप कम कीमत के लालच में फेक स्मार्टफोन को ऑरिजनल समझकर खरीदने की गलती न करें।

5. फोन को चेक करने का एक आसान जरिया उसका IMEI नंबर भी होता है। आपको बता दें कि हर फोन का अलग-अलग IMEI नंबर होता है। जिसका इस्तेमाल उसके गुम या चोरी होने की सूरत में ब्लॉक करने के लिए किया जाता है। कंपनी IMEI नंबर की जानकारी स्मार्टफोन के पीछे की तरफ जहां बैटरी फिट होती है देती है। साथ ही, इसे *#06# से भी चेक किया जा सकता है। अगर फोन दो सिम वाला है तो तब उसके दो IMEI नंबर होंगे।

6. गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे एंड्रॉइड ऐप्स हैं जो स्मार्टफोन के हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी आपको देते हैं। यानी ये ऐप्स प्रोसेसर, रैम, ग्राफिक्स के साथ स्मार्टफोन का मॉडल, ब्रांड, स्क्रीन के साथ अन्य हार्डवेयर फीचर्स भी बता देती हैं। इन ऐप्स में CPU-Z, Mi Launcher (MIUI), CPU X जैसे ऐप्स शामिल है।

7. जो स्मार्टफोन फेक होते हैं उनके हार्डवेयर बटन भी अलग तरह के होते हैं। इनमें बड़ा अंतर नहीं होता, लेकिन ऑरिजनल स्मार्टफोन के साथ इसे इस्तेमाल करके महसूस किया जा सकता है। आपको स्मार्टफोन नकली लग रहा है तो आप इसकी जानकारी कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या डीलर को दे सकते हैं। 

ईस पोस्ट को अपने दोस्तों कों शेएर करें

Comments

Popular posts from this blog

How to install kali linux in android

18-07-16 Free VIP Socks 5 Servers (990)

19-07-16 Free VIP Socks 5 Servers (960)