इन 7 घरेलू चीजों से चेहरा धोने से चमकने लगता है चेहरा
चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए आपने न जाने क्या-क्या किया होगा…पर अब ज्यादा मेहनत करने की
जरूरत नहीं है। चेहरे पर बाजारू क्रीम और लोशन लगाने के बजाए अगर आप पानी, रोजव वॉटर, नारियल पानी या फिर नमक वाले पानी का प्रयोग करेंगी तो, आपका चेहरा कुछ ही दिनों में दमकने लगेगा। आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके जिन्हें आप अपना लेंगे तो चेहरा चमकने लगेगा।
ये 7 आसान घरेलू उपाय
1. एक चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा हो तो शहद में चार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं।
2. चावल का पानी चावल को उबालने के बाद उसे छान कर किनारे रख दें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब उससे चेहरे को धोएं। इस तरह का पानी त्वचा के बडे़ पोर्स को कम करता है और एक्ने तथा टैन को मिटाता है।
3. ठंडा पानी एक मग में ठंडा पानी और उसमें 7-8 बर फ के टुकडे़ डाले। 3 मिनट के लिये रूके और फिर चेहरे को धोएं। इस तरह का पानी त्वचा के लिये अच्छा होता है तथा स्किन टोन भी निखारता है।
4. दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
5. नमक वाला पानी बहुत से लोगों को नहीं पता कि नमक मिला पानी चेहरे के घाव और दाग को ठीक कर सकता है। रेजर से शेव करने के बाद भी आप नमक वाले पानी का उपयोग कर सकती हैं। इससे जलन और घाव ठीक हो जाएगा।
6. आधा चम्मच संतरे का रस लेकर उसमें 4-5 बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे लगा कर 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद पानी से इसे धो दें। यह ऑयली त्वचा का सबसे अच्छा उपाय है।
7. नारियल पानी नारियल पानी हर तरह की त्वचा संबन्धी समस्या खतम करता है। ताजे नारियल पानी से चेहरे को धोएं। हफ्ते भर में चेहरे की झुर्रिया दूर होने लगेंगी।
Also Read:- पिंपल्स को गायब करते हैं ये 6 आसान से घरेलू उपाय

Comments